बुधवार, 15 जून 2011

Womens in India

एक शोध के अनुसार महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित माने जानेवाले देशों में भारत चौथे नंबर पर है. पहला नंबर अफ़गानिस्तान का है.

टॉमसन-रॉयटर्स ट्रस्ट लॉ फ़ाउंडेशन की ओर से किए गए इस शोध के अनुसार अफ़गानिस्तान महिलाओं के लिए सबसे ख़तरनाक जगह है, उसके बाद कॉंगो गणराज्य, पाकिस्तान, भारत और सोमालिया का नंबर है.

पांच में से तीन देश दक्षिण एशिया के हैं.

ये संस्था महिला अधिकारों और उन्हें क़ानूनी मदद देने के लिए काम करती है.

भारत को चौथे स्थान पर रखने की मुख्य वजह महिला भ्रूण हत्या, बालिका हत्या और मानव तस्करी है
सर्वे
इस सर्वे में पांच महादेशों के 213 विशेषज्ञों से स्वास्थ्य, यौन हिंसा, ग़ैर यौन हिंसा, संस्कृति से जुड़े नुकसानदेह प्रचलन, धर्म, मानव तस्करी और आर्थिक संसाधनों की कमी के आधार पर देशों में महिलाओं की स्थिति को श्रेणीबद्ध करने को कहा गया.

सर्वे के अनुसार, “भारत को चौथे स्थान पर रखने की मुख्य वजह महिला भ्रूण हत्या, बालिका हत्या और मानव तस्करी है.”

दिल्ली से बीबीसी संवाददाता का कहना है कि भारत की इस रैंकिग पर कई लोग सवाल उठा सकते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें